ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में और भारत-पाकिस्तान सीमा पर उत्पन्न तनाव को देखते हुए बैठक आयोजित

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में और भारत-पाकिस्तान सीमा पर उत्पन्न तनाव को देखते हुए बैठक आयोजित

दूरबीन न्यूज डेस्क।  पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में और भारत-पाकिस्तान सीमा पर उत्पन्न तनाव को देखते हुए आयोजित की गई थी।

समीक्षा बैठक में  मुख्यमंत्री  ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष पुरुषों की उनके परिवारों के समक्ष निर्मम हत्या की गई, जो अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस पृष्ठभूमि में सीमावर्ती जिलों—पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल—में सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से यह बैठक की गई।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भले ही बिहार की सीमा पाकिस्तान से नहीं लगती, लेकिन नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं से सटे जिलों में अत्यधिक चौकसी बरती जाए। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने अफवाहों से सतर्क रहने, आसूचना तंत्र को सक्रिय रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।