भीष्म गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे लोग, कुआं या फिर दूसरे पंचायत के नल जल से ग्रामीण पानी लेने को मजबूर

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

भीष्म गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे लोग, कुआं या फिर दूसरे पंचायत के नल जल से ग्रामीण पानी लेने को मजबूर

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र की है। जहां प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत के वार्ड 14 में नल जल होने के बावजूद भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज दर्जनों की संख्या में सड़कों पर उतर पानी की मांग करने लगे, बताने की वार्ड 14 की आबादी करीब 1000 से ऊपर की है जहां एक नल जल का स्ट्रक्चर वर्ष 2016 के करीब लगाया गया था।

जहां आधा अधूरा कार्य किए जाने के कारण करीब 50 परिवार ऐसे हैं जिनके घरों तक ना तो नल जल का पाइप पहुंच पाया और ना ही किसी प्रकार की टूटी लगाई गई। जिसके कारण आज भी वहां के लोग सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना से वंचित है। इस चिलचिलाती धूप एवं गर्मी के बीच लोग कपड़ा नहाना तो दूर पीने की पानी को मोहताज नजर आते हैं। ग्रामीण महिला राजों देवी ने बताया कि हमलोगों के यहां नलजल का पाइप नहीं लगा,नल नहीं लगा, इसको लेकर कई बार जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी से शिकायत किया गया लेकिन किन्हीं ने सुध लेना मुनासिब नहीं समझे।

बतादें की बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना लाया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल उपलब्ध कराना है, जो कई स्थानों पर सफल रही है, लेकिन अधिकतर जगहों पर इसके कार्यान्वयन में समस्याएं उत्पन हो रही है। कहीं पर नल खराब हो जाते हैं,तो कहीं पे जल की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पाती है। कुछ स्थानों पर जल की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई है।

इसके बावजूद, योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और आसान जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है, जो कि एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। लेकिन यह योजना वारिसनगर के कई पंचायतों सहित बसंतपुर रमणी पंचायत के वार्ड 14 में पूर्ण रूप से फ्लॉप दिख रही है जो संबंधित पदाधिकारी व विभाग की लापरवाही को दिखाता है।