व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट के एफएलसी का कार्य वेयरहाउस में शुरू
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में उपयोग होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट के एफएलसी का कार्य 02 मई 2025 से वेयरहाउस बहादुरपुर में शुरू है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन द्वारा लगातार उपर्युक्त कार्यों का निरीक्षण और अवलोकन कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा बहादुरपुर स्थित वेयरहाउस में संचालित एफएलसी कार्यों का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।


वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी या पुलिस अधिकारी आयोग द्वारा मानक के तहत सुरक्षा का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस कार्य में निर्वाचन आयोग के द्वारा 17 इंजीनियर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 35 से अधिक कर्मियों को इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
उप निर्वाचन अधिकारी दरभंगा सुरेश कुमार ने बताया कि कि वेयरहाउस में 6558 बीयू, 4826 सीयू और 5169 वीवी पैट है,जिसकी एफएलसी का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 22 मई 2025 आयोग द्वारा निर्धारित है।


एफएलसी जांच के तहत सभी मशीनों की साफ सफाई,यूनिट की जांच और डमी वोट देकर सत्यापन किया जाता है।
मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों को इस जांच में अवलोकन करने के लिए पत्र द्वारा सूचित किया गया है मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बहादुरपुर स्थित वेयरहाउस में जांच में उपस्थित रहते है।
वेयरहाउस में मोबाइल ले जाना वर्जित है,सघन जांच के उपरांत ही वेयर हाउस में जाने की अनुमति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाती है। इसके लिए प्राप्त संख्या में पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सभी कार्य निर्वाचन आयोग के मानक के तहत किए जा रहे हैं।








