व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर परिवहन विभाग के नवनियुक्त प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर हो रहे अवैध वसूली के खिलाफ ट्रैक्टर मालिकों पर आक्रोश
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर परिवहन विभाग के नवनियुक्त प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर हो रहे अवैध वसूली के खिलाफ ट्रैक्टर मालिकों ने जिला मोटर व्यवसायी संघ के बैनर तले आज एक बैठक संघ कार्यालय, नक्कूस्थान में की। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि नवनियुक्त प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा गरीब ट्रैक्टर संचालकों से तरह-तरह के नियम कानून की बात करते हुए अपनी निजी व्यक्तियों के माध्यम से अवैध राशि की मांग की जाती है।


उनकी मांग पूरी करने वाले ट्रैक्टरों को छोड़ दिया जाता है जबकि निर्धारित क्षमता से 500 – 600 किलो भी अधिक वजन वाली ट्रैक्टर को 32,000/ से 35,000/ फाइन किया जाता है, वहीं अन्य काफी ओवरलोड ट्रकें जो उनकी एंट्री तथा पासिंग में चलती है उसे रोका तक नहीं जाता है। ट्रैक्टर संचालकों ने संघ से अविलंब हस्तक्षेप कर ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी के खिलाफ आंदोलन की मांग की।


जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि नवनियुक्त प्रवर्तन पदाधिकारियों के जांच के नाम पर किए जा रहे हैं । अवैध वसूली से ट्रैक्टर मालिकों सहित अन्य वाहन व्यवसाईयों में भी काफी आक्रोष है। संघ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी तथा जिलाधिकारी महोदय से अविलंब ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी पर अंकुश लगाने की मांग करती है ।


बावजूद अगर अविलंब इनके काले कारनामे बंद नहीं हुए तो वाहन स्वामी स्वयं ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी के भ्रष्टाचार से निपटने के लिए रोड पर उतरने को विवस हो जाएंगे।
आज की बैठक में संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन, राजबाला राय, पप्पू सिंह, मनोज राय, लालो सिंह, रामकृष्ण , विपिन कुमार, कुंदन कुमार, शत्रुघ्न राय, शक्ति राय, मुकेश राय , राजीव कुमार, लक्ष्मी कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद शकूर , कमल राय, सहित अन्य वाहन व्यवसायियों ने भाग लिया।







