व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में नीट यूजी में बड़ा खेल होने से पुलिस ने रोका, डॉक्टर सहित दो मुन्ना भाई हुए गिरफ्तार
दूरबीन न्यूज डेस्क। रविवार को 14.00 बजे से 17.00 बजे तक समस्तीपुर जिलान्तर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर NEET 2025 परीक्षा निर्धारित था। कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु संबंधित थाना के पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों भी सर्तक रहकर निगरानी कर रही थी। सूचना मिली की एक गिरोह का सकिय सदस्य समस्तीपुर जिला में कार नम्बर -BR07AP 7233 से घुम कर परीक्षा में तकनीकी रूप से छेड़छाड़ कर मूल अम्यार्थियों के बदले दुसरे फर्जी अभ्यर्थी (स्कॉलर) के रूप में परीक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलाते है, ताकि अधिकतम प्राप्तांक प्राप्त हो सके और अभ्यार्थियों का चयन हो सके।


सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, महोदय समस्तीपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनु० पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित SIT टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित रूप से तकनीकी/मानवीय आसूचना के आधार पर कार नम्बर-BR07AP 7233 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास लगातार निगरानी एवं तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर सत्यापन किया जा रहा था। इसी कम में रात्रि में उक्त कार को मोहनपुर पुल के पास रात्रि में संदिग्ध अवस्था में पकड़ कर पुछताछ किया गया। कार में चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम रामबाबू मल्लिक पिता सुरेश मल्लिक साकिन-रहमगंज काली मंदिर थाना-लहेरियासराय जिला-दरभंगा एवं चालक के बगल में बैठा व्यक्ति अपना नाम डॉ० रंजीत कुमार पिता स्व० लक्ष्मी प्रसाद सिह साकिन बेलसंडी ताड़ा थाना-विभूतिपुर जिला-समस्तीपुर बताया।


पुछताछ के कम में बताया कि NEET 2025 परीक्षा में समस्तीपुर एवं अन्य जगहों पर मूल अभ्यर्थी के बदले दूसरे अम्यर्थी के जगह बैठने हेतु फोटों पहचान पत्र एवं हस्ताक्षर का कूटरचना कर स्कॉलर को अन्य छात्र के जगह पर बैठाते है। समस्तीपुर में स्कॉलर बैठाने का सेटिंग करने की बात बताये। मोबाईल में परीक्षा से संबंधित बहुत सारे कागजात एवं परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड उपलब्ध पाया गया। अभिरक्षा में लिये गये संदिग्ध के सहमति से इनके WhatsApp नम्बर को देखने से ज्ञात हुआ कि अन्य के सहयोग से NEET 2025 परीक्षा संबंधित कई परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, हस्ताक्षर, फोटों आदि का आदान प्रदान किया गया है। अम्यर्थी से मोटी रकम लेकर स्कॉलर को 2-5 लाख रूपया देते हैं।


उक्त दोनों के द्वारा पुछताछ में अपना अपराध भी स्वीकार किया है। अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में जो तथ्य स्वीकार किया है, उसके संबंध में साक्ष्य / तकनीकी साक्ष्य भी संकलित किया गया है। इस प्रकार NEET 2025 परीक्षा में मूल परीक्षार्थी की जगह स्कॉलर बैठाने, एडमिट कार्ड का कूटरचना करने के आरोप में दोनो को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-188/2025 दिनांक-05.05.2025 धारा-319 (2)/318(4)/338/336(3)/340(2) /61(2) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया जा रहा है।


गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों द्वारा NEET 2025 परीक्षा में जिन जिन अभ्यर्थियों के बदले स्कॉलर को बैठाने की बात बतायी जा रही है उनके संबंध अनुसंधान किया जा रहा है।बरामदगी में, एक कार नम्बर-BR07AP 7233, नगद रूपया-50,000/- हज़ार,2-मोबाईल
छापमारी दल में शामिल:पु०नि० अजीत प्रसाद सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मुफ्फसिल । पु०नि० शिवपूजन कुमार, प्रभारी तकनीकी शाखा, पु०नि० चन्द्रकेतू कुमार, तकनीकी शाखा पु०अ०नि० प्रमोद कुमार मंडल, मुफ्फसिल थाना। पु०अ०नि० चन्द्रभूषण कुमार, पु०अ०नि० दीपक कुमार, मुफ्फसिल थाना। पु०अ०नि० अमित कुमार, तकनीकी शाखा, सिपाही/838 गौतम कुमार, मुफ्फसिल थना। सिपाही/647 यशवंत कुमार, मुफ्फसिल थाना। पी०टी०सी०/अखिलेश कुमार, तकनीकी शाखा।






