

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करे
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में संचालित डॉ एस आर रंगनाथन पुस्तकालय में स्कूल के कुछ बच्चों ने अपनी पुरानी किताबें भेंट की
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में संचालित डॉ एस आर रंगनाथन पुस्तकालय में स्कूल के कुछ बच्चों ने अपनी पुरानी किताबें भेंट की। आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में तनुजा कुमारी, शिवानी कुमारी, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, सूरज कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, अमन कुमार ने अपनी आठवीं कक्षा की किताबें पुस्तकालय को भेंट स्वरूप प्रदान की।



बच्चों ने सभी किताबें बाल संसद के पुस्तकालय मंत्री प्रकाश कुमार और सोनम कुमारी को हस्तगत कराया। वहीं शिक्षक उज्ज्वल बसंत ने भी नई किताब पुस्तकालय को भेंट किए। मौके पर संयोजक शिक्षक गगन कुमार, शिक्षक विकास कुमार, बाल संसद के प्रधानमंत्री प्रिंस कुमार, उप प्रधानमंत्री स्मिता कुमारी, साक्षी कुमारी, वरदान कुमार, निभा, काजल, निशांत, नंदकिशोर, शुभम , रविकिशन सहित बाल संसद एवं मीना मंच के अन्य सभी सदस्य मौजूद थे।








