समस्तीपुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय संभागीय जूडो खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय संभागीय जूडो खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

दूरबीन न्यूज डेस्क। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर में विगत दो दिनों से चल रहे जूडो (बालक) प्रतियोगिता बड़े हर्षजनक एवं आनन्ददायक रहा।
विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से आये बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेल भावना से खेल में भाग लिया।

U-14 ,U-17,U-19 में केन्द्रीय विद्यालय दानापुर द्वितीय पाली के बच्चे सबसे ज्यादा 21पदक (स्वर्ण पदक-08 ,रजत पदक-08, कांस्य पदक-05) लेकर पूरे पटना संभाग में परचम लहराया। इस अवसर पर प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने विद्यालय में बिताए पल को सहेजकर रखने के लिए कहा जो जीवन का अमूल्य अनुभव रहेगा।
पर्यवेक्षक मो.शहनवाज अहमद के हाथों पदक पाकर बच्चे गदगद हो रहे थे ।

पढ़ाई के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर की तैयारी पर बल दिया। तकनीकी पर्यवेक्षक रामानुज कुमार केन्द्रीय विद्यालय बेला के देखरेख में बच्चे खेलते रहे । खेलकूद के मध्य में बच्चे हल्के चोटिल हो रहे थे। रेलवे के ओटी सहायक राज कुमार यादव ने मरहम-पट्टी कर पूरी चिकित्सा की।

कौशल, उमेर आलम, गौतम, सुधांशु ,कंचन, वैष्णवी इन लोगों के द्वारा जूडो प्रतियोगिता को संचालित करवाया गया।  मंच का संचालन चन्द्रशेखर त्रिपाठी, अनिल कुमार गुप्ता,निगम तिवारी ने किया। बेबी कुमारी, कंचन कुमारी ने प्रमाण पत्र लेखन एवं पदक वितरण में कार्य पूर्णता दी। विद्यालय के सभी शिक्षक वृन्द के सहयोग से यह दो दिवसीय संभागीय जूडो खेलकूद प्रतियोगिता दिव्य , भव्य रुप से संपन्न हुआ।