समस्तीपुर – मुसरीघरारी सड़क पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक भिखारी की मौत

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

समस्तीपुर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के निकट समस्तीपुर – मुसरीघरारी सड़क पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक भिखारी की मौत हो गई। मृतक भिखारी कि पहचान नहीं हुई। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया की उक्त भिखारी की किसी वाहन चालक ने कुचल दिया है जिससे भिखारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। कुचलने वाले वाहन की पहचान की जा रही है। वाहन की पहचान होते हीं उसे जब्त किया कर लिया जाएगा। भिखारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखा गया है। शव की पहचान होने पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।