प्रेमिका अपनी माँ के साथ प्रेमी के घर पहुंची, फिर किया हो हंगामा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। प्रेमिका अपनी माँ के साथ प्रेमी के घर पहुंची, फिर किया हो हंगामा। समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाने के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के गोपालपुर गांव में एक प्रेमिका अपनी मां के साथ तथाकथित पति के घर पर आ गई। और वहीं रहने को लेकर हो हंगामा करने लगी। हालांकि थाना में कोई आवेदन नहीं होने के कारण शाम तक पुलिस इस मामले से खुद को दूर ही रखा। पीड़िता उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की मुस्लिम लड़की थी। युवक के दरवाजे पर न्याय को लेकर बैठी हुई थी। उसने बताया कि गत दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शादी समारोह में शामिल होने आई थी।

उसी दौरान पड़ोस के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत निवासी एक युवक से उसकी आंखें चार हो गई। उसने बताया कि चार माह पूर्व दोनों घर से भागकर महाराष्ट्र चली गई। वहां हिन्दु रीति-रिवाज से एक मंदिर में उसने शादी कर ली। अब वह डेढ़ महीने की गर्भवती हैं। उसने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तब उसका पति उसे स्टेशन पर छोड़ कर चार दिन पूर्व फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह चार दिनों से इधर-उधर भटक रही है, जिसके बाद आज मजबूर हो कर अपना हक मांगने अपने पति के घर पहुंची है, लेकिन घर के लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है।

उधर युवक के परिजनों का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि उक्त युवक द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि शादी के बाद वह उसकी पूरी देखभाल करेगा। इस नाटकीय घटनाक्रम को देखने के लिए युवक के घर के बाहर घंटों लोगों का मजमा लगा रहा। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि इस तरह का कोई आवेदन पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।