Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समस्तीपुर की बड़ी समस्या का होगा समाधान: मुख्यमंत्री ने किया दो R.O.B. और अन्य योजनाओं का शिलान्यास

हमारे व्हाट्सएप से क्लीक कर जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर की बड़ी समस्या का होगा समाधान: मुख्यमंत्री ने किया दो R.O.B. और अन्य योजनाओं का शिलान्यास। समस्तीपुर में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा दो महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज (R.O.B.) का शिलान्यास किया गया। ये ओवरब्रिज मुक्तापुर और भोला टॉकीज के पास बनाए जाएंगे, जो लंबे समय से शहरवासियों की सबसे बड़ी समस्या -यातायात जाम – को समाप्त करने में मदद करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने अन्य कई विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। सांसद शाम्भवी के वादे की शुरुआत: समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शाम्भवी ने लोकसभा चुनाव से पहले शहर को यातायात जाम से मुक्ति दिलाने का वादा किया था।

आज उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम सामने आ रहा है। इन दो R.O.B. के निर्माण से समस्तीपुर न केवल यातायात जाम से मुक्त होगा, बल्कि अन्य शहरों और डीएमसीएच जाने वाले यात्रियों के लिए भी आवागमन सुगम होगा। मगरदही घाट पुल के समानांतर नए आरसीसी पुल का निर्माण: मौजूदा मगरदही घाट पुल के समानांतर पुराने स्क्रू पाइल पुल के स्थान पर उच्चस्तरीय आर० सी० सी० पुल का निर्माण किया जाएगा। आज माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रस्तावित पुल हेतु स्थान का निरीक्षण किया गया। यह नया पुल क्षेत्र में यातायात को बेहतर बनाने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विकास की दिशा में एक नया कदम: समस्तीपुर में ये दोनों R.O.B. और आर० सी० सी० पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर के यातायात में व्यापक सुधार होगा। साथ ही, यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देगा। समस्तीपुरवासियों ने इस ऐतिहासिक पहल पर खुशी व्यक्त की है और माननीय मुख्यमंत्री एवं सांसद शाम्भवी  का आभार प्रकट किया है। ये योजनाएं शहर के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी।