Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ताजपुर के लाल बाल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ दस लाख में खरीदा

दूरबीन न्यूज डेस्क। ताजपुर के लाल बाल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ दस लाख में खरीदा। समस्तीपुर के ताजपुर के लाल बाल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी महज 13 साल की उम्र में करोड़पति बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के लिए वैभव को एक करोड़ दस लाख में खरीदा है। वैभव की इस उपलब्धि पर ताजपुर में जश्न का माहौल है। लोग फोन पर वैभव के परिजन को बधाई दे रहे हैं। मालूम हो कि वैभव सूर्यवंशी ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के स्थानीय मोतीपुर के निवासी हैं। इनके पिता संजीव सूर्यवंशी भी अपने समय के मशहूर क्रिकेटर रहे हैं।

वैभव को क्रिकेटर बनाने में उन्होंने दिन रात एक कर दिया। वैभव भी पिता के सानिध्य में जीतोड़ मेहनत किया। जिसका परिणाम आज वे बहुत ही कम उम्र में शानदार उपलब्धि हासिल किया। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर सम्पूर्ण ताजपुर वासी को गर्व है। फोन पर वैभव के पिता एवं उनके परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई। परंतु उनका फोन अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण चाहकर भी उनसे बात नहीं हो पायी।