Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरकार किसानों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित, ई किसान भवन में रवि कर्मशाला आयोजित।

दूरबीन न्यूज डेस्क। सरकार किसानों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित, ई किसान भवन में रवि कर्मशाला आयोजित। खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में आज रवि कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,आत्मा अध्यक्ष पंकज कुमार रॉय, केवीके बिरौली वैज्ञानिक वर्षा कुमारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए कृषक को परंपरागत खेती करने में थोड़ी बदलाव करने की जरूरत है।

उन्होंने इसके लिए वैज्ञानिकों से कहा कि बदलते मौसम में क्या क्या सावधानी किसानों बरतना है किस किस माह में रब्बी फसल लगाना हितकर होगा,यह सब बात सही तरीके से बता दिया जाय।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है और समय समय पर हर तरह के कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।साथ ही उन्नत किस्म के बीज और खाद भी उपलब्ध करा रही है। कृषि वैज्ञानिक वर्षा कुमारी ने किसानों को विभागीय जानकारी के साथ साथ आत्मा योजना, उद्यान योजना, मिट्टी जांच, कृषि यंत्रीकरण, पौधा संरक्षण इत्यादि जानकारी विस्तार पूर्वक दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार राय ने किया जबकि संचालन ए टी एम सुशील कुमार कुशवाहा ने किया। मौके पर नोडल सह कृषि समन्वयक राजीव रंजन,प्रवेश कुमार,अजय कुमार,प्रदीप कुमार झा,बी टी एम सूरज कुमार सहनी,अमरदीप कुमार शर्मा, किसान सलाहकार कन्हैया चौधरी, रविंद्र कुमार,सुरेंद्र कुमार, सरोज कुमार राय, किसान शंभू चौधरी सहित दर्जनों किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।