होजरी हाउस बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर लगी आग में करीब लाखों की संपत्ति जलकर खाक

दूरबीन न्यूज डेस्क। होजरी हाउस बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर लगी आग में करीब लाखों की संपत्ति जलकर खाक। बैरगनिया शहर के पटेल चौक के समीपवर्ती मनोज सोरपनिया के होजरी हाउस बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर लगी आग में करीब लाखों की संपत्ति जलकर खाक होने का अनुमान है।नेपाल के गौर शहर से आई फायरब्रिगेड की वाहन से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8.15 बजे तीसरे मंजिल में लगी आग की ऐसी लपटे निकली की शहर की दुकानें फटाफट बंद हो गयी और सभी तमाशबीन बने रहे चूंकि आग पर काबू पाने का कोई ठोस उपाय नहीं सूझ रहा था।

फायरब्रिगेड की वाहन एक घण्टे बाद आई लेकिन वह आग पर काबू पाने में विफल हो गयी तब थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर जाकर मदद मांगी तब वहां से फायर ब्रिग्रेड की वाहन आई जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।आग तीसरे मंजिल से होकर दूसरे मंजिल तक मे पहुँच चुकी है,आग की लपटें तेज होने का मुख्य कारण है कि तीसरे मंजिल में सिर्फ कम्बल तो दूसरे मंजिल में होजरी के कपड़े रखे थे।बहरहाल शहर के करीब दो हजार से अधिक लोग इस अग्निकांड को देखने को उमड़े हुए है।आग ऐसी की मकान की दीवार को फाड़कर आग की लपटें बाहर निकल रही है यही नहीं माकन के पिलर,दीवार छत सभी दरक चुके है।