दूरबीन न्यूज डेस्क। असत्य पर सत्य का विजय और अधर्म पर धर्म का विजय का प्रतीक है रावण दहन : सांसद। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज कानूविशनपुर के दुर्गा मंदिर के बगल में कोल्ड स्टोरेज परिसर में दुर्गा पूजा के उपरांत आज दशहरा के आवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद शांभवी चौधरी, विधान पार्षद डॉक्टर तरुण कुमार चौधरी, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 विजय महतो, प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से महामंडलेश्वर बाबा राम सेवक दास के विधिवत मंत्रोचारण के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।साथ ही रावण दहन कार्यक्रम पूरा किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि असत्य पर सत्य का विजय और अधर्म पर धर्म का विजय का प्रतीक है रावण दहन।उन्होंने कहा आम जनमानस को इससे सीख लेना चाहिए और समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए।वहीं विधान पार्षद डॉक्टर तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि नए जेनरेशन को पूर्वजों के द्वारा दिया गया सामाजिकता और धार्मिकता को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए।उन्होंने रावण की चर्चा करते हुए कहा कि ये त्रिलोक के राजा थे,लेकिन अधर्म की तरफ ध्यान करने से उनका नास हो गया।
गौरतलब हो की पूजा समिति के अध्यक्ष राजगीर महतो की अध्यक्षता में और जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा की देखरेख में समाज के युवाओं के सहयोग से इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मौके पर लोजपा के प्रदेश सचिव अंटू ईश्वर,पूर्व उप प्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह,मुखिया अनीता देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉक्टर अनिल कुमार,विधायक निजी सहायक मनोज कुमार महतो,रामावतार सिंह,महेश्वर राम,अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह,सुबोध कुमार यादव,पूनम कुमारी,डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह,डॉक्टर लाल बाबू,संजीव कुमार सिंह,युवा एकता मंच के विकास कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।