समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी व भोजपुर एक्सिस बैंक लूट कांड में इनामी सूरज गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी व भोजपुर एक्सिस बैंक लूट कांड में इनामी सूरज गिरफ्तार। भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड, आरा, नवादा थानान्तर्गत बिहार के विभिन्न जिलों में बैंक लूट तथा अन्य लूट के घटना को अंजाम देने वाले 50 हजार रूपये का ईनामी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी वैशाली जिले के पातेपुर थाना के परमानंदपुर का है।

मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर के एक्सिस बैंक पकड़ी शाखा में पिछले वर्ष 06 दिसंबर को करीब 05 अपराधियों ने हाथ में पिस्टल लहराते हुए बैंक में घुसे और बैंक कर्मियों एवं अन्य व्यक्तियों को हथियार का भय दिखाते हुए बैंक के कैश काउंटर से सतरह लाख आठ सौ चौतीस रूपये रूपया लूट कर भाग गये।

उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई पैसों की बरामदगी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा 17 जुलाई को उक्त घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को प्राईवेट बस स्टेंड श्रीटोला से गिरफ्तार किया गया तथा उक्त घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा निरंतर रेड /छापामारी की जा रही हैं।

विदित हो कि सूरज कुमार  बिहार के कई अन्य जिलों में भी लूट की घटना का अंजाम दे चूका है। समस्तीपुर जिले में इसी वर्ष 28 फरवरी को हुई रिलायंस ज्वेलरी लूट मामले में भी इसकी तलाश की जा रही थी। सूरज की गिरफ्तारी के बाद भोजपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है। समस्तीपुर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि शीघ्र ही सूरज को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

समस्तीपुर शहर में बिजली की आपूर्ति चरमराई, कई दिनों से नहीं हो रही है नियमित आपूर्ति, पानी के लिए हाहाकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *