पहले खिलायी नशीली दवा, फिर गला दबाकर ससुर की ले ली जान, तब महिला पहुची थाना

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। पहले खिलायी नशीली दवा, फिर गला दबाकर ससुर की ले ली जान, तब महिला पहुची थाना। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अजीबोगरीब घटना हुई। जहां चंद रुपए के कारण एक बहू ने अपने ससुर की ही गला दबाकर ह’त्या कर दी। इसके बाद फिर महिला थाने पहुंचकर थानेदार को बताया कि मैं अपने ससुर को मार डाला। महिला की यह बात सुनकर पुलिस अधिकारी भी भौचक रह गए।

यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत का बताया गया है। जानकारी के अनुसार डुमरी उत्तरी पंचायत के बिनगामा गांव में एक महिला रात में अपने ससुर की हत्या कर सुबह होते थाना पहुंच गई। सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी सन्न रह गए।

इस घटना के बाद महिला के थाने पहुंचने और घटना के बारे में बताने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक की रामनरेश महतो (64) के रूप में पहचान की गयी है। जबकि ससुर की हत्या करने वाली महिला का नाम प्रिया देवी (30) बताया गया है, जो सूरज कुमार की पत्नी है। लोगो को शुक्रवार की सुबह सुबह यह घटना सुनकर पहले तो थोड़ा भी विश्वास नही हुआ।

गांव से मिली जानकारी के अनुसार गांव में यह चर्चा है कि आरोपी महिला थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसने रात में खाना में बेहोशी की दवा मिला कर पति व ससुर को खिलाया। जिससे खाना खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उसके बाद ससुर का हाथ पैर बांध गला दबाकर हत्या की। चर्चा यह भी है कि ससुर ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। जिसका पैसा अपने पास रख लिया था। इसको लेकर ससुर और महिला में विवाद चल रहा था।

 इधर, मृतक के पुत्र का कहना है कि रात में क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। सुबह उठने के बाद घटना की जानकारी मिली। थाना अध्यक्ष अजित कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला से जानकारी ली जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। ताकि मौत का सही कारण स्प्ष्ट हो सके।

नये कानून लागू होने से लॉ विश्वविद्यालयों के सिलेबस में होगा बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *