Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पहली बार मोदी जी की सरकार में समस्तीपुर के मिट्टी के लाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिला स्थान

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। पहली बार मोदी जी की सरकार में समस्तीपुर के मिट्टी के लाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिला स्थान। समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में गुरुवार को भारत सरकार के कृषि एवं  किसान कल्याण विभाग के राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समस्तीपुर सांसद शांभवी, सूबे के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने भी राज्यमंत्री का स्वागत किया।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए समारोह का संचालन कर रहे जदयू के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 1952 से लेकर अब तक समाजवादी परिवार से जुड़ा समस्तीपुर के मिट्टी का कोई भी लाल आज तक भारत सरकार में मंत्री नहीं बना था। जबकि समाजवादी विचार के लोगों की इस देश में तीन-तीन बार सरकार बनी।

उन्होंने कहा कि 1977 में मोरारजी भाई के नेतृत्व में सरकार बनी। बाद में चौधरी चरण सिंह जी के नेतृत्व में सरकार बनी।  फिर 1989 में बीपी सिंह जी के नेतृत्व में सरकार बनी। 1990 मे चंद्रशेखर जी के नेतृत्व में सरकार बनी। 1996 में देवगौड़ा जी के नेतृत्व में सरकार बनी। 1997 में इंद्र कुमार गुजराल जी के नेतृत्व में सरकार बनी थी।

लेकिन समस्तीपुर के मिट्टी के लाल को उन सरकारों में कभी मौका नहीं मिला। पहली बार 2024 में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में समस्तीपुर के मिट्टी के लाल भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र रामनाथ ठाकुर जी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। जो इस जिले के लोगों के लिए और विशेष कर समाजवादी परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इसके लिए समस्तीपुर जिले की जनता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए भाई रामनाथ ठाकुर जी को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत हार्दिक बधाई देती है।

मौके पर पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, वीरेंद्र पासवान, एमएलसी तरूण कुमार, पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी, जिप अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उप महापौर राम बालक पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

शिवाजीनगर में मनरेगा योजना से बना जीवीका भवन का विधायक ने किया उद्घाटन