ससुराल में विवाहिता को चाकू गोद कर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। ससुराल में विवाहिता को चाकू गोद कर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज। समस्तीपुर बिथान थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में एक विवाहिता की चाकू से गोदकर कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जिसे माइके वालों ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला की पहचान बरदौनी निवासी मोहम्मद आजाद की पत्नी गुलनाज खातून के रूप में की गई है।

घटना बुधवार रात की बतायी गयी है। जख्मी महिला गुलनाज खातून के भाई मोहम्मद गुलाब ने कहा कि उसके ससुराल वालों के द्वारा उसकी बहन को चाकू गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

उस पर जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी मिलने पर उसे विथान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हो पायी थी।

खानपुर में युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *