स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वो ने किया पथराव, कई यात्री जख्मी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वो ने किया पथराव, कई यात्री जख्मी।  समस्तीपुर रेल मंडल में सकरी ककरघट्टी स्टेशन के बीच जयनगर नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।जिसमे तीन एसी कोच की खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण कई यात्री जख्मी हो गए।

समस्तीपुर में ट्रेन के पहुचने पर पीड़ित यात्रियों का इलाज किया गया। घटना को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। जख्मी में मधुबनी की सुचित्रा देवी सहित अन्य शामिल हैं। समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि एसी के तीन कोच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मामले में जांच करते हुए  असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, नीट-यूजी जैसी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *