समस्तीपुर कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट।  समस्तीपुर कोर्ट परिसर में सोमवार को एक केस की सुनवाई को पहुंचे दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी में ताजपुर भेरोखरा के संजीत कुमार पोद्दार, रंजीत कुमार पोद्दार, विश्वजीत पोद्दार, मंजीत पोद्दार सहित अन्य शामिल है।

बतादें कि लगभग दस दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच कोर्ट परिसर में मारपीट हुई थी। जिसमें नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद सोमवार को केस की सुनवाई के लिए पहुंचने के बाद फिर से दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई।

इधर घटना की सूचना पर नगर पुलिस में सदर अस्पताल पहुंची एवं जख्मी से घटना का कारण पूछा। इस दौरान ज़ख्मियों ने पूर्व से चल रहे विवाद के कारण मारपीट होने की जानकारी भी पुलिस को दी।

ऐशबाग- मानकनगर स्टेशनों के मध्य NI कार्य के कारण समस्तीपुर मंडल की ट्रेनों का रूट डाइवर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *