यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2024 का आयोजन, उन्नत खेती की मिली जानकारी। खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन खानपुर के प्रांगण में शनिवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2024 का आयोजन किया गया।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सहायक निर्देशक उद्यान प्रशांत कुमार, डिप्टी पीडी गंगेश चौधरी, बीडीओ विजय चंद्रा, उप प्रमुख अमरेंद्र राय, जिला पार्षद स्वर्णीमा सिंह एवम प्रियंका कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष पंकज राय एवम संचालन एटीएम सुशील कुशवाहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला से आए हुए सहायक निदेशक उद्यान प्रशांत कुमार, डिप्टी पिडी गंगेश चौधरी, प्रशिक्षक मुकेश कुमार देव एव मारुति नंदन शुक्ला के द्वारा विभिन्न तकनीकी जानकारी दी गई।
उन्होंने जैविक खेती, आत्मा योजना, मधुमक्खी पालन, उधानिक फसल को बढ़ावा ,पीएम किसान योजना एवम विभाग द्वारा संचालित धान,मक्का, मूंग, मरूआ, कौनि अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।साथ ही मोटे अनाज के उत्पादन पर बल दिया।उन्होंने बताया कि अच्छी सेहत के लिए मोटा अनाज खाना चाहिए।


मौके पर किसान नेता चंद्रशेखर राय, समाजसेवी डॉक्टर लाल बाबू, कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक प्रदीप झा, प्रभेष कुमार, राजीव रंजन, अजय शंकर मिश्रा, सरोज कुमार राय, रविन्द्र कुमार, एटीएम शशिभूषण कुमार, अमरदीप शर्मा,
किसान सलाहकार कन्हैया कुमार चौधरी, रवि कुमार एव प्रगतिशील किसान गंगा प्रसाद झा, राम बहादुर झा, राजगीर राम, लाल बहादुर मंडल सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।



समस्तीपुर में ABVP के छात्र नेता सहित तीन को मारी गोली, एक की मौत





