उजियारपुर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जीत की लगायी हैट्रिक, राजद के आलोक कुमार मेहता को मिली फिर पराजय

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। उजियारपुर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जीत की लगायी हैट्रिक, राजद के आलोक कुमार मेहता को मिली फिर पराजय। लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर लोगों ने विश्वास जताया।

जिसके कारण नित्यानंद राय उजियारपुर से लगातार तीसरी बार विजयी हुए। उजियारपुर से एनडीए की ओर से भाजपा के टिकट पर हैट्रिक लगाए जाने के बाद भाजपाईयों में काफी हर्ष है। इसके लिए नित्यानंद राय ने भी उजियारपुर की जनता को बधाई देते हुए विकास को गति देने का वादा किया है।

बतादें कि नित्यानंद राय उजियारपुर से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में कूदे और जीत भी हासिल किया। हालांकि हर बार जीत का अंतराल घटता बढ़ता रहा। लेकिन उजियारपुर की जनता ने नित्यानंद राय पर फिर से भरोसा जताया और विजयी का सेहरा बांध कर दिल्ली भेज दिया। अब यहां की जनता के बीच आगामी केंद्र सरकार में नित्यानंद राय के मंत्री मंडल में शामिल होने को लेकर चर्चा भी शुरु कर दी है।

बतादें कि नित्यानंद राय ने पहली बार वर्ष 2014 में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए थे। जिसमें नित्यानंद राय ने आलोक मेहता को 60 हजार 469 मतों से पराजित कर दिया था। उक्त चुनाव में नित्यानंद राय को कुल 317352 मत मिला था, जबकि राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रहे आलोक कुमार मेहता को 256883 मत प्राप्त हुआ था।

इसके बाद वर्ष 2019 में फिर एनडीए की ओर से भाजपा ने नित्यानंद राय को उजियारपुर से दूसरी बार उम्मीदवार बनाया। दूसरी बार भी उजियारपुर की जनता ने 2,77,278 मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेज दिया।

जिसके कारण केंद्र सरकार के मंत्री मंडल में नित्यानंद राय को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनाया गया। उक्त चुनाव में नित्यानंद राय को 5,43,906 मत मिला था, जबकि रालोसपा से उपेंद्र कुशवाहा को मात्र 2,66,628 मत मिला था।

खबर का असर : दरभंगा स्टेशन पर लगे वाटर कूलर से निकलने लगा ठंडा ठंडा पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *