प्रधानमंत्री से मुलाकात कर वापस लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आधे घन्टे तक हुई बातचीत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री से मुलाकात कर वापस लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आधे घन्टे तक हुई बातचीत। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उनके बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान जदयू सांसद संजय झा भी मौजूद थे। इसके पहले मुख्यमंत्री रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। उनका पहले से ही प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित था।

मुलाकात के दौरान उनके बीच क्या बात हुई इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। माना जा रहा है कि चुनाव परिणाम और संभावित राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर उनके बीच विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश की राजनीतिक हालात को लेकर और आगे की रणनीति पर भी उनके बीच बात हुई।

हालांकि, शाम को उनकी मुलाकात केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नहीं हुई। उन्होंने फोन पर ही बात कर ली। लिहाजा, नीतीश कुमार उनसे मिलने उनके आवास पर नहीं गए। देर शाम सीएम पटना वापस लौट गए। ऐसे मतगणना के एक दिन पहले पीएम से मुलाकात और केन्द्रीय गृहमंत्री से फोन पर हुई बात को लेकर दिनभर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

राज्यभर के स्कूलों का समय अब दस जून से नये सिरे से होगा तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *