यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 25 मई को 8 लोकसभा क्षेत्र में होगा 86 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला। बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के संसदीय क्षेत्रों में मतदान को लेकर नेपाल सीमा के आर-पार सामान्य आवाजाही पर भी रोक लगा दी गयी है। मतदान के 48 घंटे पहले से ही अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गयी।
इस चरण में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (सु), सीवान एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होगा। गुरुवार की शाम छह बजे के बाद इस चरण के सभी आठ संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवार जनसंपर्क में जुट गए।
छठे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, लवली आनंद, हेना शहाब, अवध बिहार चौधरी सहित 86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 78 पुरुष एवं आठ महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआईपी के मुकेश सहनी सहित एनडीए एवं इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी।
छठे चरण में राज्य में 21 राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय दलों, 30 निबंधित दलों के और 35 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में छठे चरण की आठ सीटों के चुनाव को लेकर कुल 14,872 बूथों का गठन किया गया है। इनमें 1281 बूथ शहरी क्षेत्र में और 13591 ग्रामीण क्षेत्र में हैं।
इस चरण में महिलाओं द्वारा संचालित बूथ 62, मॉडल बूथ 77, दिव्यांगजनों द्वारा संचालित बूथ 54 बनाए गए हैं। वहीं, इस चरण में 7660 बूथों से लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इस चरण में हरेक बूथ पर औसतन 1004 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए 17,846 कंट्रोल यूनिट (सीयू), इतने ही बैलेट यूनिट (बीयू) और 19,334 वीवी पैट का इस्तेमाल होगा।
इस चरण में कुल 1 करोड़ 49 लाख 32 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 78,23,793 पुरुष, 71,07,944 महिला एवं 428 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 142568 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक उम्र के 104873 मतदाता एवं एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के 3014, 18-19 वर्ष के 212496 और 20-29 वर्ष के 3149316 मतदाता वोट देंगे। इनके अतिरिक्त इस चरण में 27334 सर्विस वोटर एवं 21 अप्रवासी वोटर भी वोट देंगे।
ईसीआर के 12 स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम उपलब्ध, 12 अन्य स्टेशनों पर शीघ्र होंगे चालू





