समस्तीपुर में जनता हॉस्पिटल में औषधि विभाग की टीम ने की जांच, काफी मात्रा में दवा जब्त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में जनता हॉस्पिटल में औषधि विभाग की टीम ने की जांच, काफी मात्रा में दवा जब्त। समस्तीपुर शहर के काशीपुर महिला कॉलेज रोड स्थित जनता हॉस्पिटल में औषधि विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। बुधवार को जांच टीम के पहुंचते ही अन्य अस्पताल संचालकों के बीच भी हड़कंप मच गया।

इस दौरान कई अस्पतालों में संचालित गैर लाइसेंसी दवा दुकानों को बंद कर दुकानदार फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार उक्त अस्पताल में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत पर जिला औषधि विभाग की टीम के द्वारा जांच की गई। जिसमें काफी मात्रा में विभिन्न प्रकार की दवा जब्त की गई।

जिला औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने बताया कि जनता हॉस्पिटल में जांच के दौरान 35 प्रकार की दवा पाई गई थी। जिसका कोई परचेज बिल प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण सभी दवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संचालक मो जहांगीर ने बताया कि अस्पताल निबंधित है।

खानपुर के 33केवी में लगेगा एबी स्वीच, तो दस बजे के बाद बाधित रहेगी बिजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *