यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। सीबीएसई दसवीं के टॉपर सहित अन्य छात्रों को स्कूल ने किया पुरस्कृत। समस्तीपुर में सीबीएसई दसवी के जिला टॉपर सहित सभी छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही शिक्षकों को भी बधाई दी गयी।
शहर के मथुरापुर झिल्ली चौक स्थित ओएसिस पब्लिक हाईस्कूल में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीबीएसई के दसवीं की परीक्षा में स्कूल के जिला टॉपर बनने वाले छात्र सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य सह निदेशक मो. मसी अहमद ने की।
उन्होंने बताया कि स्कूल का छात्र उमर अब्दुल्ला रिजवी ने सीबीएसई दसवी में 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बना। उमर अब्दुल्ला रिजवी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम भी रोशन किया है।



जिसे स्कूल प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे बेहतर प्रदर्शन करने वाले में राजदीप वर्मा, सबा परवीन, अबू हामजा, आलीया परवीन सहित अन्य छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसे सम्मानित किया गया।
निदेशक सह प्राचार्य ने बताया कि ओएसिस पब्लिक हाई स्कूल का शतप्रतिशत परिणाम रहा। दसवी में शामिल सभी छात्र बेहतर अंक के साथ उत्तीर्ण हुए है। इसके लिए स्कूल के शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षकों की टीम के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना ही स्कूल का मुख्य उद्देश्य है।
हर साल की भांति इस बार भी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओएसिस पब्लिक हाईस्कूल के नाम को रोशन किया। सम्मान सह पुरस्कार समारोह में युवराज सिंह, शुभम कुमार, मुकुंद ठाकुर, गणेश कुमार, मो. अजहर, मो. शाहील, रागिनी कुमारी, अदीबा, सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित स्कूल के बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी मौजूद थे।










