समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक के मथुरापुर घाट पर नदी में मिली काशीपुर के युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक के मथुरापुर घाट पर नदी में मिली काशीपुर के युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी। शहर के बूढ़ी गंडक के मथुरापुर घाट पर शनिवार सुबह नदी में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। जिससे नदी किनारे पानी मे उपलाते हुए व्यक्ति की लाश देखने लोगों की भीड़ उमड़ गयी।

घटना की सूचना मिलते हैं मथुरापुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। साथ ही पानी में उपलाते हुए शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान काशीपुर वार्ड नंबर 33 के राकेश दास के रूप में  की गई है। घटना कैसे हुई इसके बारे में भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर हाफ गंजी और पेंट है। शव पानी मे औंधे मुंह पड़ा हुआ था। लोगों में चर्चा थी कि लाश कहीं से बह कर यहां तक आयी है या किसी ने दुश्मनी में हत्या कर बूढ़ी गंडक में लाश फेक दी है।

बिहार के पांचवे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम होगा समाप्त, 20 मई को यहां होगा मतदान, कई वीआईपी की प्रतिष्ठा दांव पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *