यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर में पाकिस्तानी संगठन से जुड़े नेपाल के संदिग्ध को पुलिस किया गिरफ्तार। मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से पाकिस्तानी संगठन से जुड़े संदिग्ध आतंकी मो. अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वह पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठनों के सदस्यों से जुड़ा था। मो. अली ने गुजरात में हिंदू सनातन धर्म संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश्वर राणा व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश रची थी। दोनों को वर्चुअल कॉल के जरिए धमकी दी थी।

मो. अली मूल रूप से नेपाल के लहान जिले के गणेश चौक का निवासी है। सकरा में अपने ननिहाल आया था। उसे गुजरात और सकरा पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात सकरा थाने के चकअब्दुल्लाह गांव स्थित मामा मो. कुद्दूस के घर से गिरफ्तार किया। गुजरात पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। देर शाम मो. अली को साथ लेकर गुजरात पुलिस रवाना हो गई।
मुजफ्फरपुर पूर्वी टू डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि हिंदू धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी करने, धार्मिक तनाव फैलाने, हिंदू संगठनों व भाजपा नेताओं को हत्या की धमकी देने और साजिश रचने के साथ पाकिस्तान के संगठन के सदस्य से चैटिंग और बातचीत के साक्ष्य पर मो. अली को गिरफ्तार किया गया है।





