मुजफ्फरपुर में सोना लूटकांड में शामिल अपराधियों पर 25 हजार का इनाम घोषित

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर में सोना लूटकांड में शामिल अपराधियों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराधियों के CCTV फुटेज को भी जारी किया है।  इसको लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने मोबाइल नम्बर भी जारी किया है। पुलिस ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि अपराधियों की पहचान करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस लिए लोगो से सहयोग की अपील की है। सूचना देने वाले कि पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

विदित हो कि 10 अप्रैल को मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय के रामदयालू नगर में स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना आरडीएस कॉलेज के पास की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स की दुकान में सबसे पहले एक अपराधी सोने की चेन खरीदने के लिए पहुंचा था। उसने कुछ अलग-अलग डिजाइन के चेन को भी देखा।

फिर बताया कि वजनी चेन दिखाओ, जिसके बाद सेल्समैन ने काउंटर पर अलग-अलग चेन का सेट निकाला। इस दौरान अपराधी ने दुकान के बाहर खड़े अपने दो अन्य साथियों को भी दुकान के अंदर बुला लिया। फिर अचानक तीनों अपराधियों ने हथियार के बल पर सेल्समैन से सोने के गहने लेकर बैग में भर लिया और फरार हो गए।

समस्तीपुर में एयरफोन लगाकर रेलवे लाइन क्रास कर रहे युवक ट्रेन से टकाया, इलाज के दौरान हो गयी मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *