समस्तीपुर में DM व SP ने चेकपोस्ट का लिया जायजा, गहनता पूर्वक वाहनों की जांच का आदेश

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एव पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा दलसिंहसराय प्रखंड के ढेपुरा रशीदपुर चेक पोस्ट के अलावा कई अन्य चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ढेपुरा चेकपोस्ट पर सीसीटीवी लगा हुआ पाया गया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। पंजी का संधारण किया जा रहा था।

जिला पदाधिकारी के द्वारा गहनता से जांच करने से निर्देश दिया गया, ताकि कोई वाहन छूटे नहीं। इसके बाद विद्यापतिनगर प्रखंड के शेरपुर में अवस्थित बॉर्डर चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी एवम जांच पंजी भी संधारित पाई गई।


जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रखड विकास पदाधिकारी विद्यापतिनगर को निर्देश दिया गया की समय समय पर आकर इस चेकपोस्ट पर आकर जांच करना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय को निर्देश दिया गया कि इसका समय-समय प्रवेक्षन करेंगे ताकि बिना जांच का कोई वाहन चेक पोस्ट से होकर नही गुजरे।


जिला पदाधिकारी के द्वारा प्राथमिक अभ्यास शाला रामपुर जलालपुर एव मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर जलालपुर दलसिंहसराय गए, जहां मतदान केंद्र अवस्थित है, का निरीक्षण किया गया। यहां पर मतदान केंद्र के दीवाल पर मतदान केंद्र का नाम एव अन्य जानकारियां अंकित करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *