दूरबीन न्यूज डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र में पल्सर बाइक सवार तीन अपराधियों में पेट्रोल पंप कर्मी से लाखों रुपए लूट लिया और हसनपुर पुल के रास्ते खानपुर की ओर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। साथ ही खानपुर एवं रोसरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। घटना गुरुवार दोपहर की है।


उक्त घटना रोसरा थाना के बलुआहा पेट्रोल पंप के पास की बताई गई है। पेट्रोल पंप के कर्मी अमरकांत राय ने बताया कि कि वह तीन लाख 88 हजार 214 रुपये लेकर एरौत स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में जमा करने जा रहा था।
इसी दौरान रोसरा की ओर से पल्सर सवार तीन बाइक सवार अपराधी ने आगे से घेर लिया फिर पिस्टल के बलपर और रुपए लूट कर खानपुर की ओर भाग गया।


कर्मी ने बताया कि वह जान बचाने के लिए खेत की ओर भाग गया। इधर, रोसरा एवं खानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़ित कर्मी से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा कई सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि अभी अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।

बता दे की दो दिन पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र में मधुटोल एवं नथूचौक के बीच में किराना व्यवसायी से लूटपाट की गई थी। विदित हो कि खानपुर बाजार से किराना दुकान बंद कर व्यवसायी दयानंद साह अपने घर वसंतपुर लौट रहे थे।
इसी दौरान व्यवसायी जैसे ही मधुटोल गांव से नत्थु चौक की बढ़े तो पीछे से पल्सर सवार दो अपराधी ने आगे आकर घेर लिया। फिर पिस्टल के बल पर मोबाइल, पर्स छीन लिया और फरार हो गया था। घटना मंगलवार रात की थी। crimenews







