समस्तीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर के जिले के सीमा सहित विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट बनाया गया है। जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में जहां 51 चेक पोस्ट बनाए गए हैं,
वहीं जिले के अंदर विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायत को जोड़ने वाली सड़कों पर भी लगभग 100 चेक पोस्ट बनाया गया है। ताकि कोई भी बदमाश किसी भी सीमा से नहीं निकल पा सके। parliyament election


इस दौरान दलसिंहसराय में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लाखों रुपए नगर बरामद किया है। जिसकी जांच की जा रही है ।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के
नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर एनएच 28 पर बेगूसराय समस्तीपुर चेक पोस्ट पर ढेपुरा रसीदपुर एवं बसढ़िया सहित सभी चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग व छापेमारी की जा रही है।


साथ ही चेक पोस्ट पर शराब, नकदी, फ़रार अपराधी आदि के विरुद्ध अभियान चलाया। वही गुरुवार की देर शाम जाँच के दौरान पुलिस ने दो चेक पोस्ट से 11 लाख 50 हजार नगद ले जाते हुए जप्त किया है।
इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की सीमा बॉडर ढेपुरा रसीदपुर एंव बसढ़िया में टीम बनाकर पुलिस आने जाने वाहनो की जाँच कर रही थी।


जिसमें पुलिस ने ढेपुरा रसीदपुर चेक पोस्ट से 9 लाख 50 हजार एंव बसढ़िया चेक पोस्ट से 2 लाख रुपया नगद पकड़ा है। पैसे की जांच की जा रही है की वह सही है या चुनाव में प्रयोग करने ले लिए ले जाया जा रहा था।
इस दौरान मंसूरचक रोड, मालपुर रोड और बम्बईया हरलाल में चेक पोस्ट पर भी चेकिंग की गई. ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके और अपराधियों असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जाए।






