दूरबीन न्यूज, समस्तीपुर। बिहार विधान परिषद में विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी को मानवाधिकार समिति कर अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में बिहार विधान परिषद के सचिब अखिलेश कुमार झा ने पत्र जारी किया है।
भाजपा एमएलसी (Bjp mlc) डॉ. तरुण को मानवाधिकार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेत व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने प्रसन्नता जताने के साथ कहा है कि डॉ. तरुण कुमार चौधरी जमीन जुड़े नेता हैं। मानवाधिकार समिति में अध्यक्ष बनाए जाने से जिलावासियों, प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के प्रति आभार जताया है। 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजभूषण निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, विधायक वीरेंद्र कुमार, राजेश सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, सुशील चौधरी, रामसुमरन सिंह, वरिष्ठ नेता शशिकांत आनन्द, जयकृष्ण झा, 
चंद्रकांत चौधरी, मणि प्रसाद सिंह, कैप्टन कमलेश सहनी, मोहन मल्लिक, नीलम सहनी, राहुल चौधरी, जिला प्रभारी उमेश प्रसाद कुशवाहा, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, कौशल पांडेय, प्रेम दास, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, मनोरंजन मोदीन आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। 





