समस्तीपुर मंडल में  चला किला बंदी सघन टिकट जांच अभियान, 4256 बेटिकट यात्रियों से 33.56 लाख का रेल राजस्व वसूला

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल ( railway division) द्वारा बिना टिकट व उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट व उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। इसी क्रम में दिनांक 27 फरवरी को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया।

इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम जिसमे लगभग 190 टिकट जाँचकर्मी एवं RPF आरपीएफ जवान शामिल थे। स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के कुल 4256 मामलों से जुर्माने के रूप में 33.56 लाख की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था।


इस अभियान में जंक्शन स्टेशन के सभी FOB, प्रवेश व निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किये गये। इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरो पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गयी और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए।
इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा । यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *