विजिलेंस की टीम ने SFC के AGM को एक लाख रुपए लेते हुए किया गिरफ्तार

खगड़िया। निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोरी करने वाले एक अधिकारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक लाख रुपए घूस लेते हुए SFC के एजीएम को निगरानी ब्यूरो टीम ने बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले का है। विजिलेंस ब्यूरो टीम ने विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए खगड़िया जिले के एसएफसी के एजीएम शाहिद रजा को रंगे हाथ एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया स्टेट फूड कार्पोरेशन के एजीएम शाहिद रजा को बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके आवास से एक लाख का घुस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।  शिकायत कर्ता खगड़िया स्टेट फूड कार्पोरेशन को चावल की सप्लाई करता है। जिसके लिए प्रति ट्रक पर 25 – 25 हजार रुपए की मांग की गई थी। जिसके बाद चार ट्रक के लिए एक लाख रुपए का डिमांड किया गया था। जिसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *