दूरबीन डेस्क। बिहार के नरकटियागंज में एक डॉक्टर से फोन कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है।रंगदारी के रुपए नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह घटना 22 फरवरी की बतायी गयी है। इस मामले में पीड़ित (doctor) चिकित्सक डॉ बीके चौहान ने शुक्रवार को थाने में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद रंगदारी मांगने की सूचना पर शिकारपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद से चिकित्सक व उनका पूरा परिवार दहशत में है।

इधर, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि डॉक्टर के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही बदमाश पकड़ कर खुलासा कर दिया जाएगा। इसको लेकर एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 21 फरवरी को चिकित्सक से फोन कर दस लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई।हालांकि चिकित्सक ने इसे इग्नोर कर दिया। उसके बाद 22 फरवरी को भी फोन कर उनसे रंगदारी की मांग की गई। साथ ही गाली गलौज कर हत्या कर देने की धमकी दी गई। घटना के बाद से चिकित्सक का पूरा परिवार दहशत में है।





