समस्तीपुर में सेंधमारी कर मोबाइल दुकान से हजारों रुपए मूल्य का मोबाइल पार्ट की चोरी 

समस्तीपुर। शिवाजीनगर ओपी से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर आर उषा फैमिली मोबाइल दुकान में गुरुवार की रात चोरों ने दीवार काटकर लगभग 45 हजार रुपया मूल्य की मोबाइल, ब्लूटूथ, स्पीकर, स्मार्ट वॉच, सहित अन्य सामानों की चोरी (thieft) कर ली। बताया जाता है कि 2023 में भी इस दुकान से 40 हजार रुपए मूल्य का मोबाइल एवं पार्ट्स की चोरी कर लिया गया था।

दुकानदार मोनू कुमार ने बताया कि गुरुवार की  देर शाम दुकान बंद कर घर गये हुए थे। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे वाला दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसकी जानकारी जब सुबह में दुकान खोलने आए तो सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था हुआ था। चोरी की घटना को लेकर शिवाजीनगर ओपी पुलिस को जानकारी दी गई है। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी प्राप्त हुई हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *