वाराणसी में मालवाहक व कंटेनर की टक्कर में समस्तीपुर की एक महिला की मौत, कई जख्मी

समस्तीपुर। वाराणसी में मालवाहक व कंटेनर में हुई टकक्कर में समस्तीपुर की एक महिला की मौत हो गयी। वही दर्जन भर अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। मृतक महिला की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र  के टभका वार्ड संख्या 3 पछियारी टभका म विन्देश्वरी चौधरी की पत्नी कुमकुम के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। घटना वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मोड़ पर की बतायी गयी है।

मालवाहक पर सवार कुल 13 श्रद्धालुओं में 10 श्रद्धालु जख्मी हो गए। जख्मी को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल वाराणसी में भर्ती करवाया गया है। जख्मी में पछियारी टभका के बसहे टोल के पंकज चौधरी की पत्नी नूतन देवी, मुकेश चौधरी की पुत्री सपना कुमारी, कामेश्वर चौधरी की पुत्री नीलू कुमारी का उपचार जारी है। वैसे जिले के दूसरे जगह के भी लोग इसमें जख्मी बताये जा रहे हैं। (Road accident)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *