समस्तीपुर में तालाब में स्नान करने के दौरान पानी मे डूबने से हुई किशोर की मौत, गांव में मातमी सन्नाटा

समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर थाना (khanpur police station) क्षेत्र के शादीपुर पंचायत  में स्नान करने गए एक किशोर की पानी मे डूबने से मौत हो गयी। घटना शादीपुर गांव स्थित चिचराहा चौर की है। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर तालाब में स्नान करने के  किशोर की मौत पानी मे डूबने से हो गई थी। मृतक की पहचान शादीपुर पंचायत के सिमराहा गांव निवासी विनोद पासवान के पुत्र 13 वर्षीय रामकुमार उर्फ दिलखुश के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मो.फहीम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि दिलखुश बुधवार की दोपहर उक्त पोखर में स्नान करने के लिए गया था। वह घरवालों को बिना सूचना अकेले ही स्नान करने चला गया था। जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी, जब दिलखुश शाम तक घर वापस नहीं आया, तब परिजन ढूंढने लगे।

लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पाया। इसी बीच दोपहर में गांव के किसी व्यक्ति ने उसे पोखर के किनारे देखा था। इसकी सूचना परिजनों को दी गयी। फिर खोजबीन के क्रम में ही पता चला की उसे चिचराहा चौर के पोखर के किनारे देखा गया था। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जब उक्त स्थल पर पहुंच खोजबीन की। इसी दौरान वहां पोखर के भिंडा पर एक शर्ट पड़ी थी, जो दिलखुश की बतायी गयी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से पानी में उसकी तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद देर शाम उक्त किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया।

घटना के कारण गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है। मुखिया रामबालक सहनी सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।थानाध्यक्ष मो.फहीम ने बताया की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पानी में खोजा गया।शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *