समस्तीपुर/खानपुर। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी दर्जा देने, किसानों का कर्ज माफ करने, संशोधित बिजली विधेयक वापस लेने, संशोधित चार श्रम कानून वापस लेने अजय मिश्रा को बर्खास्त करने, शाहीद किसान के परिजनों को मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (kisan morcha) द्वारा पीएम का पुतला दहन किया गया।



दिल्ली के शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों पर तानाशाह मोदी सरकार के द्वारा लाठी गोली ड्रोन से आंसू गैस दमनकारी रवैया के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर प्रधानमंत्री मंत्री के पुतले एवं झंडा बैनर कार्ड बोर्ड के जुलूस भी निकाली गई। जो खानपुर बाजार के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए खानपुर बाजार स्थित शिव दुर्गा मंदिर के समीप टेम्पु स्टैंड पहुंचा। जहा रामशंकर सक्सेना एवं राम नरेश सहनी के अध्यक्ष मंडली ने सभा को संबोधित किया।


बिहार राज्य किसान सभा के जिला कमिटी सदस्य प्रेमानंद सिंह, किसान सभा के ललन पासवान, उमेश साह, सत्य नारायण महतो, सीताराम महतो, अमित कुमार, जयकुमार, ललित महतो ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीति व निर्णय के कारण मजदूरों किसान की हालत बदतर होती जा रही है। सरकार तानाशाही रवैये अपना रही है। अंत में सभा स्थल पर प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन की गई।







