मिथिलांचल को सौगात : उधना से बरौनी एवं उधना से जयनगर के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का किया जायेगा परिचालन

हाजीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा उधना से बरौनी एवं उधना से जयनगर (udhana to jaynagar) के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिनका विवरण निम्नानुसार है- गाड़ी़ संख्या 09037/09038 उधना- बरौनी- उधना सुपरफास्ट स्पेशल (मोकामा- पटना- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी- जबलपुर के रास्ते)-गाड़ी संख्या. 09037 उधना -बरौनी सुपरफास्ट स्पेशल 23 फरवरी 2024 से 29 मार्च 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 08.35 बजे खुलकर अगले दिन शनिवार को 06.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., 07.51 बजे बक्सर 08.38 बजे आरा, 09.35 बजे पटना, 10.20 बजे बख्तियारपुर, 10.36 बजे बाढ़ एवं 11.05 बजे मोकामा रूकते हुए 14.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 09038 बरौनी -उधना सुपरफास्ट स्पेशल 24 फरवरी 2024 से 30 मार्च 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को बरौनी से 17.00 बजे खुलकर 18.10 बजे मोकामा, 18.33 बजे आरा, 18.45 बजे बख्तियारपुर, 20.10 बजे पटना, 21.25 बजे आरा, 22.10 बजे बक्सर एवं 23.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए अगले दिन रविवार को 22.00 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 18 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

गाड़ी़ संख्या.09039/09040 उधना- जयनगर- उधना स्पेशल (दरभंगा- समस्तीपुर- बरौनी- पटना- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते)- गाड़ी संख्या 09039 उधना-जयनगर स्पेशल 21 फरवरी 2024 से 13 मार्च 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को उधना से 20.35 बजे खुलकर अगले दिन गुरूवार को 19.38 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., 20.43 बजे बक्सर 21.34 बजे आरा, 22.25 बजे पटना तथा शुक्रवार को 01.25 बजे बरौनी, 03.10 बजे समस्तीपुर, 04.07 बजे दरभंगा, 05.15 बजे मधुबनी रूकते हुए 06.30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 09040 जयनगर- उधना स्पेशल 23 फरवरी 204 से 15 मार्च 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से 09.00 बजे खुलकर 09.25 बजे मधुबनी, 11.30 बजे दरभंगा, 12.40 समस्‍तीपुर, 13.50 बजे बरौनी, 17.05 बजे पटना, 18.05 बजे आरा, 19.08 बजे बक्सर एवं 20.55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए अगले दिन शनिवार को 22.00 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *