
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। भुमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट समस्तीपुर के जिला कोर कमेटी एवं प्रमुख सदस्यों की एक बैठक समस्तीपुर ब्लॉक के विशनपुर गांव में फ्रंट के निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पुर्व मंत्री ई अजीत कुमार के निर्देशानुसार एवं प्रदेश सचिव गोपाल कृष्ण सिंह के पर्यवेक्षण में फ्रंट के नए जिला इकाई का गठन किया गया। बिशनपुर पंचायत के पुर्व मुखिया मृत्युंजय ठाकुर सर्वसम्मति से फ्रंट के नए जिला अध्यक्ष के रुप मे चयन किया गया।


साथ ही फ्रंट के 51 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट, समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर ने फ्रंट की महिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में अवकाश प्राप्त प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर उमा कुमारी को मनोनीत किया। बैठक का संचालन संजीव कुमार सुमन ने किया।

नवमनोनीत जिला अध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि फ्रंट द्वारा दी गई जिम्मेदारी का मैं निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करते हुए समाज के बिखरे हुए व्यक्तियों को एकजुट कर निरंतर समाज हित में कार्य करता रहूंगा। समाज के शोषितों और पीड़ितों के लिए हमेशा खरा रहूंगा। निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि फ्रंट बड़े ही उम्मीद से मृत्युंजय ठाकुर को जिलाध्यक्ष का पद दिया है जिसे ठाकुर द्वारा ईमानदारी पूर्वक निभाया जाएगा।

आज की बैठक में फ्रंट के संरक्षक राजेश्वर ठाकुर उर्फ डाक बाबू, दिनेश शर्मा , विपिन ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष राजकमल ठाकुर, बमभोला सिंह के अलावा विनय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर, उमाशंकर मिश्रा, नीरज भारद्वाज, फूलन सिंह, बिट्टू सिंह, रणधीर सिंह, अविनाश कुमार बादल, दद्दन ठाकुर, रिंकू सिंह , चंदन मिश्रा, विश्व केतु तिवारी, धीरज ठाकुर, कुंदन तिवारी , शिवम सौरव , रतन ठाकुर सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया तथा नये अध्यक्ष को बधाई दी।







