Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आम हड़ताल : एनपीएस के विरोध में 16 फरवरी को जिला से प्रखंड मुख्यालय तक होगा धरना प्रदर्शन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के समस्तीपुर कार्यालय परिसर में रविवार को चिकित्सा कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवलेश कुमारी ने की। संचालन जिलामंत्री राजीव रंजन ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से आगामी 16 फरवरी को एनपीएस हटाओ सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गयी।


जिला मंत्री ने कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए सभी कर्मियों को एकजुट होना होगा। तभी हम अपने हक को पा सकते हैं। एनपीएस के विरोध सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। इस आंदोलन में हम जितने अधिक संख्या में शामिल होंगे, हमारी मांग उतनी जल्दी सुनी जाएगी। साथ ही राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक हमारी उपस्थिति जाएगी।


बैठक के दौरान लक्ष्मीकांत झा ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में तटस्थ होकर आंदोलन करने की जरुरत है। संगठन की बदौलत ही हम अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। वर्तमान में जो स्थिति है, उसमें कर्मचारी विरोधी सरकार का केवल तुगलकी फरमान जारी होता है। कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किया जाता है। इसमें कहीं ना कहीं हम भी दोषी है। इसके लिए एकजूट होने की जरुरत है।


जिलाध्यक्ष अवलेश कुमारी ने कहा कि 16 फरवरी को सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने निर्धारित स्थल पर जाकर धरना प्रदर्शन देंगे। इसके अलावे कर्मचारी महासंघ के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गयी। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को संगठन में शामिल करने पर बल दिया गया।


बैठक में महासंघ के महामंत्री राजीव रंजन, पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, जिलाध्यक्ष अवलेश कुमारी, बिंदु सिंह, चेत नारायण प्रसाद, रंजना कुमारी, मीनू कुमारी, अभिशेक कुमार, उत्कर्ष कुमार, सत्यम कुमार, अंबुज कुमार, प्रभात कुमार, राम सेवक महतो आदि उपस्थित थे।