भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के द्वारा चलाया गया जनसंपर्क, 25 फरवरी को होगा महासम्मेलन

यहां क्लीक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के द्वारा रविवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन समस्तीपुर के तत्वाधान में जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें संगठन ने सर्वजन के नेता बिहार केसरी डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने को लेकर आगे आने की अपील की गई। साथ ही भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए संगठन द्वारा हस्ताक्षर अभियान आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही 25 फरवरी 2024 रविवार को जिले के कल्याणपुर प्रखंड के बरहेेता गांव में हृदय नारायण उच्च विद्यालय के प्रांगण में संगठन का एक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए सर्वसम्मति से बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव विश्वेश्वर ठाकुर उर्फ जिला केसरी, जिला अध्यक्ष  दिनेश प्रसाद चौधरी, समाज सेवी संजय चौधरी, सुनील ठाकुर,  अरुण देव, भवन देव, अमरेंद्र प्रसाद सिंह इत्यादि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी संजय चौधरी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *