इंटर परीक्षा : समस्तीपुर में इंटर परीक्षा के पहले दिन कदाचार के आरोप में SDM ने किया दो छात्र को निष्कासित

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में इंटर की आयोजित परीक्षा के पहले दिन ही कदाचार के आरोप में अलग-अलग केन्दों से दो छात्रों को निष्कासित कर दिया गया। उक्त जानकारी समस्तीपुर SDM दिलीप कुमार ने दी। एक फरवरी गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा पहली पाली के दौरान कदाचार करते हुए दो छात्र को परीक्षा से निष्कासित किया गया। एक छात्र एलकेबीडी कॉलेज ताजपुर से तथा दूसरा छात्र जो की अल्फा मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ में कदाचार कर रहा था। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने औचक निरीक्षण करते हुए दोनों छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया।

बता दे की समस्तीपुर जिले में 76 परीक्षा केंद्रो पर इंटर की परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई है। कड़ी सुरक्षा में समस्तीपुर अनुमंडल के अलावे रोसरा, दलसिंहसराय एवं पटोरी अनुमंडल में बनाए गए परीक्षा केदो पर परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के कारण समस्तीपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सी गई है। जगह-जगह सड़कों पर छात्रों एवं अभिभावकों के वाहन पार्किंग किए जाने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है। परीक्षा केंद्रो के आसपास वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण आम लोगों को भी परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *