ट्रांसफर : डीएसपी तनवीर सहित 43 डीएसपी को मिली नई जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बिहार। दूरबीन डेस्क। पुलिस मुख्यालय के स्तर से राज्य के 43 डीएसपी का तबादला किया गया है। इसमें पदस्थापना की प्रतीक्षा सूची में शामिल कई डीएसपी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादला किए गए सभी डीएसपी को शीघ्र ही नए स्थान पर योगदान करने का निर्देश पुलिस मुख्यालय के द्वारा दिया गया है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अधिकारियों का लगातार तबादला करने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *