समस्तीपुर में 10 बजे से गायब रहेगी बिजली, जल्दी निपटा लें जरूरी काम, इन मोहल्लों में बाधित रहेगी बिजली

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर में एक बार फिर बिजली बाधित किया जाएगा। इसको लेकर बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने नोटिस जारी किया है। जिसमें 28 जनवरी यानी रविवार को सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सुबह 10:00 बजे से पहले अपना आवश्यक काम निपटा ले। साथ ही जरूरत के हिसाब से पानी का भी स्टोर कर ले।

उन्होंने बताया कि कल दिनांक 28 जनवरी को शहर में आरडीएसएस परियोजना अंतर्गत खुले तार को एबी केबल से बदलने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण कुछ मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में काशीपुर, चंदना पेट्रोल पंप के नजदीक का क्षेत्र, धरमपुर कॉलोनी, बारहपत्थर, आजाद नगर, भुईधारा, विवेक विहार आदि मोहल्ला प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *