समस्तीपुर सदर अस्पताल में तीन साल के बाद शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड जांच, अब मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सदर अस्पताल में तीन वर्षों के बाद फिर से अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र शुरु हो गया। सदर अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद रहने के कारण सरकार ने रेडियो लॉजिस्ट की पोस्टिंग की है। ताकि यहां आने वाले मरीजों का इसका लाभ मिल सकें। सदर अस्पताल में शनिवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा को फिर से बहस कर दिया गया है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने बताया कि फिलहाल गर्भवती महिलाओं को ही यह सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी मरीज को भी इसका लाभ दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज से पीजी व डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों को राज्य में तीन वर्षों की अनिवार्य सेवा प्रदान करने के लिए आठ रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सकों की पोस्टिंग विभिन्न अस्पतालों में की है।

इसके तहत समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉ. दीपक कुमार की पोस्टिंग रेडियोलॉजिस्ट के रुप में की गयी है। उक्त चिकित्सक के द्वारा सामान्य चिकित्सकीय कार्यों के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सक का कार्य भी लिया जाएगा। विदित हो कि रेडियो लॉजिस्ट के नहीं होने के कारा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच तीन सालों से बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *