
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत+2 गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय बल्लीपुर में एडमिड कार्ड के नाम पर रुपये लेने के आरोप में छात्रों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान छात्रों ने सड़क जामकर कई घन्टे तक यातायात बाधित कर दिया। छात्रो के अनुसार इंटर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विद्यालय में एडमिट कार्ड लेने गये हुए थे। जहां विद्यालय प्रशासन के द्वारा एक सूचना विद्यालय में लगाया गया था।

जिसमे 12वी परीक्षार्थी को 11वीं क्लास से 12 वीं क्लास में नामांकन हेतु सामान्य छात्र-छात्राओं को साइंस में 1110 रूपया, आर्ट्स में 850 रुपया, वही एससी के छात्र-छात्राओं को साइंस में 670 रुपया और आर्ट्स में 470सालाना फीस के रूप में विषय वार राशि जमा करने का आदेश लगा था। आदेश में कहा गया था कि पूर्व के प्रधानाध्यापक के द्वारा 12वीं में नामांकन के समय रसीद कटता है, जो भूल बस नोटिस नहीं निकाला गया। इसके चलते वह राशि विद्यालय कोष में जमा नहीं हो सका है।

वही रसीद अभी काटा जा रहा है। बस इसको लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि पूर्व के प्रधानाध्यापक द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से सालाना वार्षिक फीस के रूप में रूपया लिया जा चुका है। लेकिन रसीद नहीं दिया गया। प्रधानाध्यापक का विद्यालय से स्थानांतरण भी हो चुका है। छात्रों ने आरोप लगाया कि नए प्रधानाध्यापक के द्वारा राशि नहीं देने पर एडमिट कार्ड नहीं देने की बात कहा गया है।

इससे छात्र-छात्राओं गुस्सा भड़क गया और रोसरा हथौड़ी सड़क को बंधार चौक के पास जाम कर दिया। लगभग 2 घंटा से अधिक समय तक जाम कर रखा और इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ अवैध उगाही, मनमानी पर रोक, का आरोप लगाकर नारे भी लगाया गया। छात्रों का उग्र रूप देखते हुए हथौड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी छात्र को समझाया और सड़क जाम खुलवाया।

साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिलाया कि विद्यालय प्रशासन के द्वारा कोई भी अवैध राशि नहीं ली जाएगी। जो विद्यालय का गाइडलाइन या नियम होगा उसी हिसाब से राशि ली जाएगी। इधर, सड़क जाम को लेकर राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी गयी थी। जिसे खाली कराने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सड़क यातायात शुरू होने से जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इधर, प्लस टू गांधी स्मारक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार राय ने बताया कि 11वीं से छात्र छात्राओं को 12वीं में जाने हेतु नामांकन शुल्क ली जाती है। जो पूर्व के प्रधानाध्यापक के द्वारा भूल बस नोटिस नहीं निकाला गया। इसके चलते वह राशि विद्यालय कोष में जमा नहीं हो सका। वही रसीद अभी काटा जा रहा है। छात्रों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। किसी भी बच्चे से कोई अवैध राशि नही मांगी गई और ना ही ली जाएगी।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को विषय बार साइंस में 1110 रुपया, आर्ट्स में 850 रुपया, वही एससी के छात्र-छात्राओं को साइंस में 670 रुपया और आर्ट्स में 470 रुपए की राशि ली जा रही है। जो की 12वीं में नामांकन शुल्क की राशि है। छात्र-छात्राओं के द्वारा अवैध उगाही का जो आरोप लगाया जा रहा है। वह सरासर गलत है।






