महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने किया निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, निर्माण परियोजनाओं तथा रेल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का दिशा-निर्देश

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनील कुमार खंडेलवाल द्वारा सोमवार को पटना में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में नई लाईन, दोहरीकरण, थर्ड लाईन, आमान परिवर्तन सहित पूर्व मध्य रेल की विविध निर्माण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक ने निर्माण परियोजनाओं तथा रेल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि कि बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने पूर्व मध्य रेल में चल रही निर्माण निर्माण परियोजनाओं की नियमित एवं गहन मॉनिटरिंग का निर्देश दिया ताकि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा किया जा सके।

बैठक में अपर महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/उत्तर  राम जन्म, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/ दक्षिण रामाश्रय पाण्डेय सहित मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *